Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

किसान प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे राजबब्बर गिरफ्तार, बाद में रिहा

किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर को लोनी बोर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया।

किसान प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे राजबब्बर गिरफ्तार, बाद में रिहा
X

गाजियाबाद के मंडोला गांव में आज किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर को लोनी बोर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच एन सिंह ने बताया कि उन्हें साहिबाबाद में वसंधुरा कॉलोनी में आवास विकास परिषद के गेस्टहाउस ले जाया गया और बाद में निजी बांड पर उन्हें छोड़ दिया गया।
सिंह ने बताया कि बब्बर को दिल्ली-लोनी बार्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया। जब पुलिस ने उन्हें बोर्डर पर रोका तब वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गये। उन पर सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन का आरोप था।
बाद में, बब्बर ने मीडिया से कहा कि जिला प्रशासन राज्य की भाजपा सरकार के निर्देश पर किसानों का उत्पीड़न कर रहा है।
वहीं भारतीय किसान यूनियन ने सोनिया विहार पुश्ता रोड पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए। कार्यकर्ताओं ने राज बब्बर वापस जाओ के नारे लगाए।
जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि कांग्रेस आज मंडोला किसानों को न्याय दिलाने की बात कर रही है। इतिहास गवाह है कि किसानों के साथ सबसे बड़ा अन्याय कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस के शासन काल में किसानों को एक रुपये जमीन का मुआवजा मिला है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story