''बाहुबली'' राजा भैया ने तोड़ा अखिलेश का भरोसा, आजम से बढ़ी नजदीकियां
चुनाव से पहले राजा भैया ने अखिलेश यादव को समर्थन का वादा किया था लेकिन वोटिंग के तत्काल बाद राजा भैया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

राज्यसभा चुनाव के दौरान दिए गए वोट को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बीच खिंचतान शुरू हो गई है।
निर्दलीय विधायक राजा भैया यूपी में अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं लेकिन अब अखिलेश को राजा भैया पर भरोसा नहीं रहा।
अखिलेश यादव का राजा भैया पर से भरोसा उठने की मुख्य वजह यूपी में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव बताये जा रहे हैं। यूपी में राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा ने मायावती के उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर को वोट देने का भरोसा दिया था।
इसे भी पढ़ें- 20 साल से था सपा-बसपा के समझौते के पक्ष में: आजम खान
लेकिन बहुजन समाजपार्टी का उम्मीदवार चुनाव हार गया। बसपा की इस हार के बाद से ही अखिलेश यादव राजा भैया को शक की नजर से देखने लगे थे। इसी बीच अखिलेश की पूर्ण मंत्री आजम खान से नजदीकियां बढ़ने लगी हैं।
आपको बता दें कि चुनाव से पहले राजा भैया ने अखिलेश यादव को समर्थन का वादा किया था लेकिन वोटिंग के तत्काल बाद राजा भैया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: मायावती अब उपचुनाव में अखिलेश का साथ नही देंगी, ये है वजह
23 मार्च को राज्यसभा की वोटिंग के बाद राजा भैया ने सपा को समर्थन देने का ऐलान किया था। लेकिन रजा भैया ने ये भी कहा था कि वह बसपा का कभी समर्थन नहीं करेंगे।
चुनावी नतीजे के बाद मायावती ने राजा भैया पर जमकर निशाना साधा था। मायावती ने कहा था कि अखिलेश यादव राजा भैया के जाल में फंस गए थे। इसके तत्काल बाद अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर किया गया अपना ट्वीट भी हटा लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App