वाराणासी पुल हादसाः पीड़ितों से मिले राज बब्बर, कहा-3 विनायक मंदिर तोड़ने की वजह से हुआ दर्दनाक हादसा
उत्तर प्रदेश के वारणसी में एक निर्माणधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से घायल हुए लोगों से मिलने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजब्बर पहुंचे। राज बब्बर ने घायलों और घायलों के परिवारजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 May 2018 2:54 PM GMT
उत्तर प्रदेश के वारणसी में एक निर्माणधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से घायल हुए लोगों से मिलने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजब्बर पहुंचे। राज बब्बर ने घायलों और घायलों के परिवारजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ेंः कर्नाटक: JDS और कांग्रेस में फंसा पेच, विधायक दल की बैठक से विधायक हुए गायब, बयानबाजी शुरू
इसके बाद राज बब्बर ने कहा कि मुझे खबर मिली है कि इस फ्लाईओवर के काम को लोकसभा चुनाव से पहले पूरा करने के आदेश दिए गए थे। फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 3 विनायक मंदिरों को भी तोड़ा गया।
राज बब्बर ने आगे कहा कि यहां के लोगों का मानना है कि यह दुर्घटना मंदिरों को तोड़ने का नतीजा है। आपको बता दें कि अब तक 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल है।
4 अधिकारियों को किया बर्खास्त
दुर्घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 48 घंटे के अंदर हादसे को लेकर रिपोर्ट मांगी है और वहीं सरकार ने चीफ मैनेजर समेत 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story