राहुल गांधी का अमेठी दौरा, बोले- घर के आंगन में अपनों से होगी बात
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो दिन की यात्रा पर बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी रवाना होने से पहले कहा कि वहां घर के आंगन में अपनों से बातचीत होगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Jan 2019 1:57 PM GMT
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो दिन की यात्रा पर बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी रवाना होने से पहले कहा कि वहां घर के आंगन में अपनों से बातचीत होगी। राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि अमेठी आ रहा हूं। घर के आंगन में अपनों के साथ बात-विचार होगा। खुशियों की इस कहानी के रंग आपको तस्वीरों के माध्यम से दिखाता रहूंगा।
राहुल गांधी इससे पहले 4 जनवरी को अमेठी जाने वाले थे, लेकिन संसद सत्र चलने के कारण उनका दौरा उस समय स्थगित हो गया था। उस दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भी अमेठी दौरा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story