तीन दिवसीय दौरे पर राय बरेली और अमेठी जाएंगे राहुल गांधी, लगाएंगे ''किसान चौपाल'', कई परियोजना का करेंगे उद्घाटन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तीन दिवसीय दौरे पर सोनिया गाधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी जाएंगे। पहले दो दिन राहुल गांधी अमेठी के दौरे पर रहेंगे और आखिरी दिन राय बरेली का दौरा करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तीन दिवसीय दौरे पर सोनिया गाधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी जाएंगे। पहले दो दिन राहुल गांधी अमेठी के दौरे पर रहेंगे और आखिरी दिन राय बरेली का दौरा करेंगे।
राहुल गांधी यहां किसानों से मिलेंगे और पासपोर्ट सेवा केंद्र, एक सड़क परियोजना और एक निजी स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी कुछ प्रोजेक्ट की नींव का रखेंगे।
अमेठी में होगी 'किसान चौपाल'
राहुल गांधी अमेठी में आज किसानों से मिलने के लिए जैनबगंज के शुक्ल बाजार में 'किसान चौपाल' लगाएंगे और पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
थोरी-कोटावा सड़क का उद्घाटन
राहुल गांधी थोरी-कोटावा सड़क का उद्घाटन करेंगे। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही है। बुधवार को वह सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाएंगे जहां वे कांग्रेस के कार्यक्रम की समीक्षा और विकास प्रोजेक्ट पर चर्चा करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App