Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

विरोध के बाद भी राहुल गांधी ने अमेठी में किया रोड शो, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं पर चली लाठियां

जपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी करने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का विरोध होता देख कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिससे कारण दोनों में झड़प हो गई।

विरोध के बाद भी राहुल गांधी ने अमेठी में किया रोड शो, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं पर चली लाठियां
X

राहुल गांधी का आज अमेठी दौरे का दूसरा दिन है। दूसरे दिन राहुल गांधी ने अमेठी में रोड शो किया। इस दौरान अमेठी में राजनीति गर्मा गई है। रोड शो से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी करने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का विरोध होता देख कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिससे कारण दोनों में झड़प हो गई।

इसे भी पढ़ेंः अमेठी और लखनऊ में लगे विवादित पोस्टर, राहुल गांधी को 'राम' और पीएम मोदी को बताया 'रावण'

दरअसल, सोमवार से शुरू हुए पोस्टर विवाद ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया और भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस के लाठीचार्ज से कई लोगों के घायल होने की खबर भी आ रही है।

वहीं दूसरी ओर अमेठी के एक कॉलेज में राहुल गांधी के देर से पहुंचने पर छात्रों ने गुस्सा जाहिर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी की। दूसरी ओर गौरीगंज में राहुल की रैली के दौरान भी कुछ स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए राहुल का विरोध किया और काले झंडे दिखाए।

भाजपा के साथ मिला यूपी प्रशासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राहुल गांधी का रूट डायवर्ट कर दिया। गौरीगंज पहुंच कर जब वह जायस की तरफ घूम गए तो एमएलसी दीपक सिंह व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र आदि नेताओं के कहने पर वापस गौरीगंज बाजार की तरफ पैदल ही चल पड़े। जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की निंदा करते हुए एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि अमेठी के संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। जिस तरह प्रशासन ने भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की है, वह बहुत ही निंदनीय है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story