अमेठी और लखनऊ में लगे विवादित पोस्टर, राहुल गांधी को ''राम'' और पीएम मोदी को बताया ''रावण''
राहुल गांधी आज से दो दिन के लिए अमेठी दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे से एक दिन पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में एक पोस्टर लगाया है।

राहुल गांधी आज से दो दिन के लिए अमेठी दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे से एक दिन पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान राम का अवतार और पीएम मोदी को दस सिर वाले रावण के रूप में दिखाया गया है।
पोस्टर में राहुल धनुष-बाण हाथों में लिए पीएम मोदी की तरफ निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में लिखा है कि राहुल रूप में भगवान राम का अवतार हैं और 2019 में आएगा राहुल राज यानी राम राज। इस पोस्टर को लगाने वाले शख्स का नाम अभय शुक्ला है।
इसे भी पढ़ेंः राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, ऑरेंज पासपोर्ट पर उठाया सवाल
Poster seen in Lucknow ahead of Congress president Rahul Gandhi's visit today. pic.twitter.com/pB4AStHorx
— ANI UP (@ANINewsUP) January 15, 2018
लखनऊ में भी लगे पोस्टर
अमेठी के अलावा लखनऊ में भी राहुल गांधी का एक पोस्टर लगा है। जिसमें राहुल गांधी को कृष्णा बताया गया है। यह पोस्टर अभिषेक वाजपेयी नाम के व्यक्ति ने लगाया है। इस पोस्टर में लिखा है कि श्रीकृष्ण रूपी राहुल गांधी का सुदामा रूपी राहुल अवस्थी का नगर लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत है। राहुल अवस्थी शायद कांग्रेस नेता है।
ये है शेड्यूल
राहुल दो दिनों के अमेठी दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और नई ऊर्जा का संचार करने के लिए क्षेत्र के सात प्रमुख स्थानों पर रोड शो करने का कार्यक्रम है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि गांधी सोमवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रायबरेली होते हुए सलोन पहुचेंगे। वह सलोन नगर पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद अमेठी पहुंचेंगे और मुंशीगंज अतिथि गृह जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को सुबह करीब साढ़े दस बजे गांधी के मुसाफिरखाने में लोगों से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद उनका कार्यक्रम जायस, जगदीशपुर और मोहनगंज जाने का है। सिंह ने बताया कि गांधी के अमेठी दौरे से जनता में काफी उत्साह है, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार अमेठी आ रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App