Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अमेठी में कार्यकर्ताओं के बीच राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- देश के चौकीदार ने की चोरी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने के बाद आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। यहां पर ''शिवभक्त'' राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया।

अमेठी में कार्यकर्ताओं के बीच राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- देश के चौकीदार ने की चोरी
X

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने के बाद आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। यहां पर 'शिवभक्त' राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया।

यहां पर राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि वो पीएम नहीं देश के चौकीदार बनना चाहते हैं। देश का चौकीदार (पीएम मोदी) चोरी कर गया।

मोदी जी, फ्रांस जाते हैं और कहते हैं कि अनिल अंबानी को कॉन्ट्रैक्ट देना है। उन्होंने आगे कहा कि देश समझना चाहता है कि देश के चौकीदार ने क्या किया?

राहुल गांधी ने कहा कि 126 राफेल का पैसा सिर्फ 36 राफेल में लगा दिया। मैंने राफेल डील पर संसद में सवाल उठाया लेकिन पीएम मोदी ने मुझसे आंख नहीं मिलाई, उनके मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला। राफेल पर देश के चौकीदार चुप हैं।

उन्होंने आगे कहा कि चौकीदार ने निजी कंपनी को फायदा पहुंचा। राफेल डील की कीमत पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने बयान बदले। दोस्त को तीस हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया गया। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story