Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लखनऊ / राजा भैया का सियासी सफर शुरू, रैली में दिखाएंगे शक्ति प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया लखनऊ में महारैली करने जा रहे हैं। जिसमें वो शक्ति प्रदर्शन से अपना दम दिखाएंगे।

लखनऊ /  राजा भैया का सियासी सफर शुरू, रैली में दिखाएंगे शक्ति प्रदर्शन
X
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया लखनऊ में महारैली करने जा रहे हैं। जिसमें वो शक्ति प्रदर्शन से अपना दम दिखाएंगे।
राजा भैया की नवगठित पार्टी 'जनसत्ता पार्टी' की पहली रैली लखनऊ में होने जा रही है। ये एक महारैली है। इस रैली को 'राजा भैया रजत जयंती अभिनंदन समारोह' का नाम दिया है।
बता दें कि रैली लखनऊ के रमाबाई पार्क में होगी। रैली की अच्छी खासी तैयारी की गई है। इसमें शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं ने एक ट्रेन भी बुक की है। समर्थकों के लिए टीशर्ट और मास्क भी लाए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समर्थकों का कहना है कि समारोह में करीब एक लाख लोग आएंगे। इस कार्यक्रम में राजा भैया अपनी प्रस्तावित नई पार्टी के नाम और एजेंडे की घोषणा भी करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story