Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

वाराणसी दौरा: आज मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर में प्रिंयका करेंगी दर्शन, विरोध शुरू

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज वाराणसी के दौरे पर हैं। विंध्याचल मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी और यहीं वो पार्टी कर्यकर्ताओं और नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।

वाराणसी दौरा: आज मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर में प्रिंयका करेंगी दर्शन, विरोध शुरू
X

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज वाराणसी के दौरे पर हैं। बीते दिन दिनों से वो यहां पर आई हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंयका आज विंध्याचल मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी और यहीं वो पार्टी कर्यकर्ताओं और नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। वहीं वो मौलाना इस्माइल चिश्ती कि दरगाह जाएंगी।

दरअसल प्रियंका कल अपनी यात्रा के आखिरी दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी और इसी बात को लेकर संतों और वकीलों के एक ग्रुप ने प्रियंका का विरोध करना शुरू कर दिया है क्योंकि संतों का ये कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा हिंदू नहीं बल्कि इसाई हैं और उनकी पूजा की जगह चर्च है न कि मंदिर।

अपनी बोट यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी जहां भी रूकती है वहीं पर नरेंद्र मोदी के पुराने सभी वादे जैसे सबके खातों में पन्द्रह लाख देने का वादा, हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा और अच्छे दिनों वाले तमाम सभी वादे याद दिलाकर उन पर एवं उनकी सरकार पर जम कर निशाना साध चुकी हैं।

इसी बात को लेकर मोदी और भाजपा चिंतित दिखाई दे रहे हैं कि कहीं कांग्रेस का ये तुरुप कार्ड उनका बना बनाया खेल न बिगाड़ कर रख दे। इसी वजह से भाजपा भी प्रियंका गांधी पर कोई तंज कसने से नहीं चूक रही हैं।

फिलहाल ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि प्रियंका गांधी और उनकी बोट यात्रा क्या कमाल कर पाती है। अपनी यात्रा के पहले ही दिन प्रियंका गांधी ने बड़े हनुमान सहित कई धार्मिक स्थलों पर रुककर बीजेपी पर जम कर प्रहार किये।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story