''रोड शो के जरिये ताकत दिखाने की कोशिश''
सक्रिय राजनीति में पदार्पण के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने मिशन-यूपी के तहत सोमवार को पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंची। प्रियंका के साथ उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुंचे।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने लखनऊ में अपना पहला मेगा रोड शो किया। इस रोड शो शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रियंका गांधी के भाई राहुल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में फ्रंट फुट पर खेलेंगे। हमारा लक्ष्य लोकसभा चुनाव के साथ यूपी की विधानसभा भी है। हम अगले चुनाव में यूपी में गरीबों, किसानों की सरकार लाएंगे। जनता को दिल से धन्यवाद। कांग्रेस नेताओं ने वहां महात्मा गांधी, सरदार पटेल और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रैली को प्रियंका गांधी ने संबाेधित नहीं किया।
देश का दिल है उत्तर प्रदेश
राहुल ने कहा, 'इस देश का अगर कोई दिल है तो वह उत्तर प्रदेश है। मैंने प्रियंका और सिंधियाजी को यहां का जनरल सेक्रेटरी बनाया है। मैंने उनको (प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया) कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो सालों से अन्याय हो रहा है, उसके खिलाफ इन दोनों को लड़ना है और यूपी में न्यायवाली सरकार लानी है।
तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य लोकसभा में सभी सीटें जीतना जरूर है पर हमारा लक्ष्य 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का है। जब तक यहां कांग्रेस की विचारधारा वाली सरकार नहीं बनेगी तब तक मैं, प्रियंका और सिंधियाजी चैन से बैठने वाले नहीं हैं।
चौकीदार चोर के लगवाए नारे
भाषण के आखिर में राहुल गांधी ने एक बार फिर चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। लोगों को संबोधित करने के आखिर में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत लखनऊ की जनता का आभार जताया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App