यूपी में प्री-मानसून बारिश की है संभावना, शनिवार और रविवार तक छाए रहेंगे बादल
दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हो रहे है, वहीं उत्तर प्रदेश के लोगों को लिए एक खुशखबरी है।

दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हो रहे है, वहीं उत्तर प्रदेश के लोगों को लिए एक खुशखबरी है। अब उमस भरी गर्मी से निजात मिलने संभावना बन रही है, वहीं शुक्रवार को यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।
आने वाले 24 घंटो में यूपी में हल्की बारिश हो सकती है और साथ ही शनिवार और रविवार को तेज बारिश हो सकती है। यह भी माना जा रहा है कि यह हल्की बारिश प्री-मानसून हो सकता है और साथ ही आने वाले दिनों में बादल भी छाए रह सकते है।
इसके साथ ही यूपी के लोगों को गर्मी से छुटकारा भी मिल सकता है, इससे पहले लोगों ने काफी तेज गर्मी का सामना किया था। वहीं मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्री-मानसून बारिश स्थिति बन रही है और एेसा रविवार तक चलेगा।
गुरूवार को दिन भर बादल छाए रहे थे, लेकिन बारिश तो नहीं हुई है और लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ धूप की वजह से तापमान में भी तेजी से इजाफा हुआ था और शुक्रवार को इस गर्मी से छुटकारा मिल सकता है।
वहीं विज्ञानियों ने भी प्री-मानसून बारिश होने की भविष्यवाणी की है। यूपी के कई इलाकों में सुबह धूप निकली रही थी और शाम तक कई जगह बूंदाबादी भी हुई थी।
बता दें कि हरदोई कानपुर, लखनऊ,उन्नाव कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा औरैया समेत मध्य उत्तर प्रदेश में सुबह तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं दोपहर में करीब बारह बजे बारिश भी शुरू हो गई थी।
वहीं लखीमपुर, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर में सुबह से मौसम का मिजाज बदलने की आशंका थी, लेकिन दिन के चढते ही तापमान भी काफी तेजी से बढ़ गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App