Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अब यूपी पुलिस क्वार्टर पर चढ़ा भगवा रंग

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन क्वार्टर को भगवा रंग में रंग दिया गया है। राज्य में जबसे योगी सरकार बनी है तबसे सरकारी इमारतों पर भगवा रंग करने की राजनीति शुरू हो गई है।

अब यूपी पुलिस क्वार्टर पर चढ़ा भगवा रंग
X

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन क्वार्टर को भगवा रंग में रंग दिया गया है। राज्य में जबसे योगी सरकार बनी है तबसे सरकारी इमारतों पर भगवा रंग करने की राजनीति शुरू हो गई है।

सरकारी स्कूल और कार्यालायों के बाद अब पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए घरों पर भगवा रंग किया गया है। हालांकि यह क्वार्टर हाल ही में बनाए गए हैं।
पुलिस से जब इस रंग के बारे में पूछा गया तो इस सवाल पर चुप रहे या फिर टालने की कोशिश करते दिखे। किसी ने अच्छा बताया तो किसी रंग से क्या फर्क पड़ता है कहा।
इससे पहले कई सरकारी कार्यालयों पर भगवा रंग करने और मदरसे की दीवारों पर भगवा रंग करने से योगी सरकार विवादों में घिर गई थी और विवाद बढ़ गया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story