SP के 296 कार्यकर्ताओं के खिलाफ ममाला दर्ज, दो सांसद भी शामिल
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इलाहाबाद (प्रयागराज) यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Feb 2019 8:40 AM GMT
उत्तर प्रदेश में पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में समाजवादी पार्टी (एसपी) के 296 कार्यकर्ताओं के खिलाफ ममाला दर्ज किया है। इस संबंध में 46 लोगों सहित 2 सांसदों के खिलाफ नाम से केस दर्ज किया गया है।
Police has filed a case against 296 people in connection with the protest by Samajwadi Party (SP) workers yesterday. 46 people, including 2 MPs, have been named in the case registered.
— ANI UP (@ANINewsUP) February 13, 2019
बता दें कि मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इलाहाबाद (प्रयागराज) यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अखिलेश यादव को लखनऊ एयपोर्ट पर ही उन्हें रोक लिया गया। इस दौरान अखिलेश और पुलिस, प्रशासन के बीच नोक-झोंक भी हो गई।
जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शूरू कर दिया। कई जगहों पर सीएम योगी आदित्यनाथ के पूतले का दहन किया गया। पुलिस ने काफी देर तक उन्हें समझाने की कोशिश की।
समझाने-बुझाने के बावजूद न मानने पर पुलिस ने उन पर ऐक्शन लिया। इस घटना में एसपी सांसद धर्मेंद्र यादव को भी चोट आई है। अखिलेश यादव के रोके जाने पर कई राजनीति पार्टियों के नेताओं ने योगी सरकार की निंदा की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story