मुजफ्फरनगरः पुलिस का दावा, दलित महिला की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
दलित महिला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Sep 2018 1:14 AM GMT
दलित महिला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एसएसपी सुधीर कुमार ने यहां पीटीआई-भाषा को बताया कि मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ सोना को चरथावल थाना अंतर्गत बुदिना खुर्द के दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और एक पिस्तौल बरामद की गयी। संदेह है कि वारदात में इस हथियार का इस्तेमाल किया गया।
अधिकारी ने बताया कि बाकी दो फरार आरोपियों- शोभन और नसीम की तलाश की जा रही है।
जिले के बुदिना खुर्द गांव में 30 अगस्त को 22 वर्षीय दलित महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story