Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नोएडा: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 18 आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-18 में स्पा सेंटर और मसाज पार्लर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

नोएडा: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 18 आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार
X

नोएडा के सेक्टर-18 में स्पा सेंटर और मसाज पार्लर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बुधवार शाम थाना सेक्टर-20 के स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा तो वहां का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस ने यहां से 18 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। जिसमें स्पा के महिला और पुरुष कर्मचारी समेत ग्राहक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस: भारतीय संविधान में महिलाओं को मिले हैं ये 10 अधिकार, आपको नहीं होंगे मालूम

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को थाना सेक्टर-20 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-18 के G-ब्लॉक में वेदांता स्पा एंड वेलनेस मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा चल रहा है।

सूचना के बाद पुलिस ने बुधवार शाम यहां छापा मारा और 12 लड़कियों व 6 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story