पुलिस ने 4 गो तस्करों को किया गिरफ्तार, गो मांस, हथियार और गाय का चमड़ा बरामद
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बीते बुधवार को 4 गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों से पुलिस ने गो मांस, हथियार और गाय का चमड़ा भी बरामद किया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बीते बुधवार को 4 गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों से पुलिस ने गो मांस, हथियार और गाय की खाल (चमड़ा) भी बरामद किया है।
समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने मुजफ्फरनगर के निर्धना इलाके से 4 गो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि जब गो तस्करों की तलाशी ली जा रही थी तो उस समय उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाई।
Police arrested four cow smugglers from Nirdhna area of Muzaffarnagar. Om Veer Singh, SP City, says"The accused had fired at the police party which went in search for the smugglers. Weapons, cow meat&cow skin have been recovered. Four others escaped from the site." (26.12.2018) pic.twitter.com/DKP7crQfIS
— ANI UP (@ANINewsUP) December 27, 2018
पुलिस ने चार गो तस्करों को पकड़ लिया और चार तस्कर भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से गो मांस, हथियार और गाय का चमड़ा भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए तस्करों से फरारा साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App