अयोध्या: नाजायज संबंध में सगी बहनों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दो बहनों की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का दोनों बहनों में से एक के साथ अफेयर चल रहा था।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दो बहनों की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का दोनों बहनों में से एक के साथ अफेयर चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ मतेभेद हो गया था जिसके चलते उसने हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अयोध्या के एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने हत्या के संबंध में कहा कि हमने दो बहनों की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
Jogendra Kumar, SSP Ayodhya: We have arrested a man for killing two sisters. The accused had an affair with one of the victims, they got into a fight and the man hit the woman. Later the accused also murdered the other sister. (25.12.18) pic.twitter.com/g741tGVd6a
— ANI UP (@ANINewsUP) December 26, 2018
आरोपी का पीड़ितों में से एक के साथ अफेयर चल रहा था, कुछ मतभेदों के चलते दोनों के बीच झगड़ा बड़ा और व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने दूसरी बहन की भी हत्या कर दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक युवक का पड़ोस की एक लकड़ी के साथ अवैध रिश्ता था। वारदात की रात युवक महिला के साथ था इसी दौरान महिला की छोटी बहन ने दोनों को एक साथ देख लिया। यह देख युवक ने दोनों बहनों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App