Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कासगंज हिंसा पर व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ऐसे भड़का रहा था लोगों को

कासगंज पुलिस ने हिंसा की खबर को गलत तरीके से फैलाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

कासगंज हिंसा पर व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ऐसे भड़का रहा था लोगों को
X

उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हिंसा की खबर को गलत तरीके से फैलाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

ये गिरफ्तार आरोपी एक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन है। जो सोशल मीडिया के जरिए कासगंज हिंसा को नफरत के जरिए फैला रहा था।
कासगंज पुलिस ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम राम सिंह है और ये व्हाट्सएप पर आगजनी का वीडियो भड़काऊ बातें लिखकर ग्रुप में डाल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इसको गिरफ्तार कर लिया।
कासगंज के एसपी ने भड़काने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा था। जिसको लेकर अभी भी एक अन्य की गिरफ्तार को लेकर तलाश जारी है। बता दें कि हिंसा के दौरान मारे गए चंदन गुप्ता के परिवार से सीएम योगी आदित्यनाथ मुलाकात करेंगे।
गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में हिंसा हुई थी। जिसमें एक युवक चंदन गुप्ता की हत्या के बाद हिंसा की और ज्यादा भड़क गई थी। फिर से तनावपूर्ण हो गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story