हरियाणा के बाद अब उत्तर प्रदेश हुआ शर्मशार, बदूंक की नोक पर नाबालिग से बलात्कार
उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में बलात्कार की एक नई वारदात सामने आ गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 Jan 2018 3:21 PM GMT
अभी हरियाणा में हुई रेप की घटनाओं से रोष खत्म ही नहीं हुआ था कि उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में कथित रूप से बलात्कार की एक नई वारदात सामने आ गई।बताया जा रहा है कि बंदूक की नोक पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें- गैंगरेप पीड़िता को दो दिन से मेडिकल जांच का इंतजार
पीड़िता का भाई जब बलात्कार की सूचना देने पुलिस स्टेशन जा रहा था। तो आरोपियों ने रास्ते में ही उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे गंभीर
हालत में छोड़ दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा रेप केस: आरोपितों का डीएनए टेस्ट करवाएगी पुलिस, कोर्ट में जल्द चार्जशीट पेश करेगी
पीलीभीत पुलिस ने पीओसीएसओ अधिनियम के तहत हत्या और बलात्कार के प्रयास के आरोप में चार लोगों पर आरोप लगाया है जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि रविवार रात हरियाणा में अपहरण और गैंगरेप की 24 घंटे में लगातार तीन घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये तीन मामले पानीपत, जींद और फरीदाबाद से सामने आए हैं। तीन घटनाओं में अपहरण करने के बाद गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पहला मामला जीन्द से सामने आया है, जहां गांव बुढ़ाखेड़ा में 14 साल की एक लड़की की अर्धनग्न लाश मिली।
जब लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो रोंगटें खड़े कर देने वाले खुलासे सामने आए. रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि लड़की के सेक्सुअल आर्गन्स फटे हुए हैं, जिससे लग रहा है कि गैंगरेप की घटना के बाद लड़की के गुप्तांगों में कोई सख्त और पैनी वस्तु फंसाने की कोशिश की गई है।
इधर, इस घटना के बाद राजनीति भी शुरू हो गई। भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी दलील दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान पूरी तरह से फेल हो गया है. उन्होंने कहा कि सरकार बेटी के उत्थान के लिए कुछ भी कदम नहीं उठा पाई है। भाजपा के राज में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं।
4 घंटे तक शव के साथ रेप
दूसरा मामला पानीपत के गांव उरलाना में सामने आया जहां दरिंदों ने बच्ची की हत्या कर उसके शव के साथ बलात्कार किया था। दरिंदे 4 घंटे करते रहे मृतक बच्ची के शव के साथ दरिंदगी करते रहे। इस मामले में पुलिस ने दोनों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है।
चलती गाड़ी में 2 घंटे तक गैंगरेप
तीसरा मामला फरीदाबाद का है, जहां चलती गाड़ी में 2 घंटे तक गैंग रेप होता रहा और पुलिस सूचना मिलने के बाद भी लड़की की इज्जत बचाने में नाकाम रही। शनिवार शाम को ऑफिस से लौट रही लड़की को फरीदाबाद में नेशनल हाइवे पर राजीव गांधी चौक से सरेआम स्कॉर्पियो गाड़ी में अगवा किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
हुड्डा बोले, कोई सुरक्षित नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में ना तो स्कूलों में बच्चे सुरक्षित हैं और ना ही घरों में महिला भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई भी चीज नहीं है।
खट्टर बोले, पुलिस अपना काम कर रही
इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि इन केसों के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति न करने की सलाह दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story