एंटी रोमियो के बाद नोएडा में शुरू हुआ ''ऑपरेशन पिंक''
एंटी रोमियो के बाद महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) की पुलिस ने आज से ऑपरेशन पिंक चलाया, जिसमें 19 टीमें लगाई गई हैं।

एंटी रोमियो के बाद महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने आज से ऑपरेशन पिंक चलाया, जिसमें 19 टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस अधीक्षक (क्राइम) प्रीति बाला गुप्ता ने बताया कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हमने एक सप्ताह के लिए ऑपरेशन पिंक चलाया है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! 12 मई से पहले नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, ये है वजह
उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के लिए शहर और देहात क्षेत्र में 19 टीमें गठित की गई हैं जिनमें एक महिला इंस्पेक्टर, पांच महिला उप निरीक्षक, 78 महिला कांस्टेबल सहित 90 पुलिसकर्मियों, 15 पीसीआर वैन तथा चार शक्ति वाहनों को लगाया गया है।
एसपी ने बताया कि ऑपरेशन पिंक के तहत उन सभी जगहों का आकलन किया जागा जहां पर महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि सर्वे करने के बाद पुलिस उन जगहों पर गोपनीय तरीके से नजर रखेगी तथा महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को धर दबोचा जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App