Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

अब कानपुर में अपहरण के बाद नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

उन्नाव, कठुआ, सूरत रेप केस के बाद अब कानपुर से रेप का मामला सामने आया है। यहां दरिंदों ने 16 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया।

अब कानपुर में अपहरण के बाद नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
X

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्नाव गैंगरेप के खिलाफ जहां देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं अब कानपुर में अपरहरण के बाद नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें- नचिकेत मोर की नियुक्ति से खुश नहीं RSS का सहयोगी संगठन स्वदेशी जागरण मंच, RBI को लिखा पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानपुर देहात के रसूलाबाद थानाक्षेत्र में एक युवक ने गांव की ही नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद उसके साथ कथित बलात्कार किया। वारदात में युवक की मदद उसके दो साथियों ने की। पुलिस उप महानिरीक्षक (कानपुर देहात) रतनकांत पाण्डेय ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है। अपहरण के समय, हाई स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा दादी के साथ घर में सो रही थी।

उन्होंने बताया कि अपहर्ता लड़की को सुनसान जगह ले गए जहां गांव के ही राघवेन्द्र ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। इस काम में उसके दो साथियों ने मदद की। पाण्डेय ने बताया कि लड़की के परिजनो को पता चला कि लड़की गायब है। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगले दिन राघवेन्द्र का पिता पीड़िता को उसके घर के सामने फेंक गया। लड़की ने पूरी घटना परिवार वालों को बताई।
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया बलात्कार और अपहरण के आरोपों की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इस संबंध में गिरफ्तारी की गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story