नूरपुर में ढहा भाजपा का किला, 6211 वोटों से समाजवादी पार्टी को मिली जीत
यूपी के नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने वाजी मार ली है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईमुल हसन भाजपा की अवनी सिंह को 6211 वोटों से हरा दिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 May 2018 1:17 PM GMT
यूपी के नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने वाजी मार ली है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईमुल हसन भाजपा की अवनी सिंह को 6211 वोटों से हरा दिया है।
भाजपा इस सीट पर दो बार लगातार जीतती रही है। लेकिन सपा और रालोद के गठबंधन ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगा ली। भाजपा को इस हार के साथ यूपी के तीन उपचुनावों में हार मिल गई है। इससे पहले भाजपा फूलपुर और गोरखपुर से भी हार गई थी।
आपको बता दे किया नूरपुर की इस सीट पर भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद यहां उपचुनाव कराए गए थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर की नूरपुर सीट के लिए प्रचार किया है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सपा-बसपा गठबंधन को अपवित्र बताते हुए मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की अपील की थी।
सीएम योगी ने कहा था कि उनकी सरकार में किसानों के हित के लिए जहां गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया वहीं किसानों के कर्जे माफ करने का वादा भी पूरा किया गया
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story