नोएडा पुलिस ने लगाया नोटिस, पार्क में नहीं पढ़ी जाएगी नमाज
उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुले में नमाज को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 58 के एक पार्क में खुले में नमाज पर रोक लगाने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 Dec 2018 12:29 PM GMT
उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुले में नमाज को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 58 के एक पार्क में खुले में नमाज पर रोक लगाने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा 58 के अथॉरिटी पार्क में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी है। जिसके बाद पार्क के बाहर नोटिस लगा दिया गया है। वहीं एसएसपी ने बताया कि नोएडा में खुले में धार्मिक गतिविधियों पर रोक है। वहीं मजिस्ट्रेट ने भी खुले में नमाज पढ़ने और धार्मिक कामों के लिए इजाज नहीं दी है।
Ajay Pal,SSP,Noida: Few people had asked for permission for religious prayers in a park in Sec 58. In spite of no permission granted from city magistrate office people congregated.The companies in the area were informed about it.The info is not specific to any particular religion pic.twitter.com/qxv2ryoyqs
— ANI UP (@ANINewsUP) December 25, 2018
एसएसपी अजय पाल ने कहा कि सेक्टर 58 में कुछ लोगों ने धार्मिक प्रार्थना के लिए इजाजत मांगी थी। जिसे सिटी मजिस्ट्रेट ने देने से मनाकर दिया। इलाके में मौजूद कंपनियों ने इसके बारे में सूचित किया था। यह जानकारी किसी विशेष धर्म के लिए नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story