सीएम योगी की फोटो के साथ छेड़छाड़, बनाया रावण, कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के नोएडा के कसाना पुलिस ने ‘श्री राम धार्मिक रामलीला कमेटी'' के पोस्टर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर मूंछें बनाकर उसके नीचे रावण लिखने के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Oct 2018 3:24 PM GMT
उत्तर प्रदेश के नोएडा के कसाना पुलिस ने ‘श्री राम धार्मिक रामलीला कमेटी' के पोस्टर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर मूंछें बनाकर उसके नीचे रावण लिखने के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कासना के थानाप्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष चैन पाल प्रधान और रामलीला कमेटी की ओर से मिली शिकायत में कहा गया है कि रामलीला कमेटी के एक पोस्टर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा और स्थानीय विधायक पंकज सिंह की तस्वीरें हैं।
किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री की तस्वीर को स्केच पेन से बिगाड़ कर उसके नीचे ‘रावण' लिख दिया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- CM Yogi Ravana Noida Ramlila Committee Gautam Buddha Nagar Hindu Youth Vahini Chief Minister Yogi Adityanath Union Minister Dr. Mahesh Sharma CM''s picture CM Yogi''s mustache Shri Ram Religious Ramleela committee Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Ravana Dussehra 2018 सीएम योगी रावण नोएडा रामलीला कमेटी गौतम बुद्ध नगर हिंदू युवा वाहिनी मुख्यमंत्री �
Next Story