Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मसार! मां की गैरहाजिरी में पिता ने लूट ली बेटी की अस्मत

नोएडा में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

शर्मसार! मां की गैरहाजिरी में पिता ने लूट ली बेटी की अस्मत
X

नोएडा में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया। वारदात के समय बच्ची की मां घर पर मौजूद नहीं थी।

इसे भी पढ़ें- बीवी ने किया संबंध बनाने से इंकार, पति ने दी खौफनाक सजा

जब मां वापस आई तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद मां ने थाने में जाकर तहरीर दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

आरोपी नोएडा सेक्टर 71 में पत्नी और बेटी के साथ रहता है। जब उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई थी इसी दौरान उसने अपनी बेटी के साथ मारपीट करके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद महिला ने पति के खिलाफ नोएडा फेस-3 थाने में मामला दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें- बलात्कार के झूठे आरोप में फंसे पुरूषों को बचाने के लिए बने कानून: कोर्ट

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी अभी फिलहाल है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story