हत्या मामले में पूर्व बसपा विधायक पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून
एक हत्याकांड में आरोपी साहिबाबाद से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Feb 2018 5:46 AM GMT
एक हत्याकांड में आरोपी साहिबाबाद से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि शर्मा भाजपा के एक पदाधिकारी की हत्या की कथित रूप से साजिश रचने के मामले में बीते सितंबर से जेल में बंद हैं।
जिला प्रशासन ने जिला पुलिस प्रमुख की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को शर्मा पर रासुका लगाया।
जिला पुलिस प्रमुख एच एन सिंह ने कहा कि पुलिस ने शर्मा के खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज करने के लिए अपनी रिपोर्ट भेजी है क्योंकि आशंका है कि अगर उन्हें जेल से रिहा किया गया तो वह कानून व्यवस्था के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story