मुलायम सिंह यादव ने बसपा के साथ गठबंधन पर उठाए सवाल, कहा- अखिलेश से ज्यादा अनुभवी हूं, टिकट के लिए संपर्क करें
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव इन दिनों अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले उनके बयानों के पार्टी के भीतर बैचेनी बढ़ा दी है। अब मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी को खत्म कौन कर रहा है? अपनी ही पार्टी के लोग।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव इन दिनों अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले उनके बयानों के पार्टी के भीतर बैचेनी बढ़ा दी है। अब मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी को खत्म कौन कर रहा है? अपनी ही पार्टी के लोग। इतनी मजबूत पार्टी बनी थी। अकेले तीन बार सरकार बनाई, तीनों बार हम सीएम रहे, रक्षामंत्री भी रहे, मजबूत पार्टी थी। हम राजनीति नहीं कर रहे हैं लेकिन हम सही बात कर रहे हैं।
मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में बसपा और सपा गठबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। मुलायम ने बसपा के साथ हुए सपा के गठबंधन को गलत ठहराते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि अखिलेश यादव ने किस आधार पर राज्य की आधा सीटें बसपा को दे दीं।
मुलायम ने कहा कि सपा अध्यक्ष सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करने में देरी कर रहे हैं। सपा के पूर्व मुखिया ने कहा कि वह अखिलेश से ज्यादा अनुभवी हैं। उन्होंने कहा कि सपा का संरक्षक तो उन्हें बनाया गया है लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार बेहतर स्थिति में है और अखिलेश को टिकट बंटवारे में यदि दिक्कत हो रही है तो वह उनकी मदद करने को तैयार हैं। सपा के संस्थापक ने कहा है कि जो लोग पार्टी से टिकट चाहते हैं वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App