शिवपाल यादव संग मंच पर पहुंचीं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा, सेक्यूलर मोर्चा मजबूत करने का किया आह्वान
उत्तर प्रदेश में मुलायस सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीते शनिवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथ नजर आईं।

उत्तर प्रदेश में मुलायस सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीते शनिवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथ नजर आईं।
उन्होंने चाचा शिवपाल यादव के साथ मंच भी साझा किया। इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा कि यहां 24 राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई थी, सब अगर एक साथ आएं तो वो एक शक्ति बन जाएगी।
Yahan 24 rajneetik daloon ki baithak bulayi thi,sab agar ek saath aajayen toh woh ek shakti ban jaayegi.Shakti ko ekatha karen aur iss dal ko bal mein badal dijiye.Mein chahti hun ki Secular Morcha mazboot ho,mazbooti ke saath apne loktantra ko mazboot karen:Aparna Yadav (13 Oct) pic.twitter.com/RgVeHE6CGT
— ANI UP (@ANINewsUP) October 14, 2018
उन्होंने आगे कहा कि शक्ति को इकट्ठा करें और इस दल को बल में बदल दीजिए। मैं चाहती हूं कि सेक्यूलर मोर्चा मजबूत हो, मजबूती के साथ अपने लोकमत को मजबूत करें।
यह भी पढ़ें- महिला ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कहा- क्लिनिक में इलाज के दौरान तस्वीरें भी ली
आपको बता दें कि लखनऊ में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिवपाल यादव और अपर्णा यादव बुलाया गया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने ये सभी बातें कहीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App