प्रयागराज: मोहन भागवत VHP की धर्म संसद में पहुंचे, सबरीमाला मंदिर को लेकर दिया ये बयान
प्रयागराज में आयोजित हो रही विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने केरल के सबरीमाला मंदिर विवाद पर कहा कि हर मंदिर की अपनी परम्परा होती है और कोर्ट के इस फैसले से करोड़ों हिंदूओं की भावनाओं का सम्मान आहत होगा।

M Bhagwat:Court ne kaha mahila agar parvesh chahti hai to karne dena chaiye,agar kisiko roka jata hai to usko suraksha dekar jahan se sab darshan karte hain vahan se le jana chaiye.Lekin koi jana nahi chah raha hai isliye SriLanka se lakar,peeche ke darwaze se ghusaya ja raha hai pic.twitter.com/RZZSrMpq1k
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2019
उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट ने कहा है कि महिला अगर प्रवेश चाहती है तो करने देना चाहिए, अगर किसी को रोका जाता है तो उसको सुरक्षा देखर जहां से सब दर्शन करते हैं वहां से ले जाना चाहिए। लेकिन कोई जाना नहीं चाह रहा है तो इसलिए श्रीलंका से लाकर, पीछे के दरवाजे से घुसाया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App