मॉब लिंचिग पर बोले सीएम योगी, कांग्रेस के राई का पहाड़ बनाने का इरादा सफल नहीं होगा
मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है।

देश में मॉब लिंचिग की घटनाओं को देखते हुए पीएम मोदी सरकार पर चारों तरफ से निशाना साधा जा रहा है। इसी बीच मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मॉब लिंचिग की घटनाओं को अनावश्यक महत्व दिया जाता है। यदि आप भीड़ के बारे में बात करते हैं, तो 1984 क्या था? सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून और व्यवस्था राज्य का मामला है। कांग्रेस के राई का पहाड़ बनाने का इरादा सफल नहीं होगा।
These incidents are given unnecessary importance. If you talk about mob lynching, what was 1984? Law & order is a matter of state. Congress' intention to make mountain out of a molehill won't be successful: UP CM Yogi Adityanath on mob lynching incidents pic.twitter.com/4RdeEy4yns
— ANI UP (@ANINewsUP) July 25, 2018
इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम मनुष्य और गाय को सुरक्षा प्रदान करते हैं, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति, हर समुदाय और हर धर्म की जिम्मेदारी है कि वे एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करे।
We'll provide protection to everyone, but it's responsibility of every individual, every community & every religion to respect each other sentiments. Humans are important & cows are also important. Both have their own roles in nature. Everyone should be protected: Yogi Adityanath pic.twitter.com/s12OwaZxwc
— ANI UP (@ANINewsUP) July 25, 2018
सीएम योगी ने कहा कि मनुष्य और गाय दोनों महत्वपूर्ण हैं। प्रकृति में दोनों की अपनी भूमिकाएं हैं। हर किसी को संरक्षित किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान के अलवर में अराजकता भीड़ ने गो तस्करी के नाम पर रकबर नाम के शख्स की पीट-पीटर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें- हाफिज सईद के वोट करने पर बोले हंसराज अहीर- बताया पाकिस्तान के लिए खतरा
जिसके बाद प्रदेश का माहौल गर्माया हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस मॉब लिंचिग को मानसून सत्र में इसे मुख्य मुद्दा बनाकर बार-बार उठा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App