उत्तर प्रदेश: बाहुबली मुख्तार अंसारी और पत्नी को आया हार्ट अटैक, जानें किन मामलों में हैं जेल में बंद
उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को हार्ट अटैक आया है।

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को हार्ट अटैक आया है। दोनों को ही लखनऊ रेफर किया गया है।
घटना उस वक्त की है। जब मुख्तार अंसारी को अटैक आया था और डॉक्टरों की टीम उन्हें अटेंड कर रही थी। तभी उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक आ गया और तभी डॉक्टर ने स्थिति को देखते हुए दोनों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
UP MLA Mukhtar Ansari suffers heart attack, being taken to hospital from Banda jail in critical condition (file pic) pic.twitter.com/TZQr1FLjlF
— ANI UP (@ANINewsUP) January 9, 2018
बता दें कि अंसारी साढ़े 8 महीने से बांदा जेल में बंद हैं। जानकारी के मुताबिक, अंसारी को लखनऊ और आसपास की ही किसी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।
दरअसल, बाहुबली विधायक को इससे पहले उन्नाव जेल भी ले जाया गया था। यहीं से उन्हें हर रोज विधानसभा पहुंचाने का प्रबंध किया गया था। जेल के मुख्य गेट के बाहर सुरक्षा के लिहाज से दीवार बना दी गई है। चप्पे-चप्पे पर चौकसी रहती है।
ये भी पढ़ें - प्रवासी सांसद सम्मेलन: पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान 10 बातों पर दिया ज्यादा ध्यान
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में ठेकेदार मन्ना सिंह व साथी राजेश राय हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आठ साल बाद विधायक मुख्तार अंसारी सहित आठ लोगों को बरी कर दिया था, वहीं तीन लोगों को दोषी करार दिए गए।
मुख्तार अंसारी मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर में कुख्तार अपराधी के तौर पर जाने जाते थे। लेकिन अपराध की दुनिया के साथ ही उन्होंने 1995 में राजनीति की दुनिया में भी कदम रखा और 1996 मे विधायक बनें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App