रात को शौच के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की को अगवा कर तीन लोगों ने किया गैंगरेप
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक नाबालिग लड़की को तीन लोगों ने अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया। पी़ड़ित नाबालिग लड़की रात को घर से बाहर शौच के लिए निकली थी।

देश में नाबालिगों के साथ बलात्कार की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी का है जहां एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने अगवा कर उसका बलात्कार किया।
पी़ड़ित लड़की के मुताबिक वह रात को घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। तभी तीन लोग आए और उसे किसी नशीले पदार्थ के जरिए बेहोश कर दिया। पीड़िता के मुताबिक जब वह होश में आई तो उसे पता चला कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।
Amethi: Minor girl allegedly raped by 3 men, says, 'I'd gone to toilet when 3 men came & gave me some substance after which I fell unconscious. After a while I realised that I had been raped.' Police says, 'case registered & accused arrested. Further investigation underway.' pic.twitter.com/Bn6YttKwJq
— ANI UP (@ANINewsUP) June 1, 2018
वहीं पुलिस का कहना है कि हमने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कर करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।
क्या है पूरा मामला
यूपी के अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके में नाबालिग लड़की रात के समय शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी गांव के तीन युवक पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही लड़की घर से बाहर निकली तीनों युवकों ने लड़की को पहले तो कोई नशीला पदार्थ के जरिए बेहोश कर दिया।
फिर उसे किसी सुनसान जगह पर लेजाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब पीड़ित लड़की को होश आया तो उसने पता चला कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।
सुबह घर पहुंच कर पीड़िता ने आप बीती अपने घरवालों को बताई। जिसके बाद पीड़िता के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को पॅाक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। और मामले की आगे की जांच में जुट गई हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App