#MeToo के आरोप में IT कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में लिखी सच्चाई
MeToo सोशल मीडिया पर अभी काफी चर्चा में था। इसको लेकर कई बड़े नामी चेहरों पर महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप भी लगाए थे। अब नोएडा की निजी कंपनी ''जेनपैक्ट'' में अस्सिटेंट वाइस प्रेसिडेंट के पद सस्पेंड के बाद स्वरूप राज ने घर के अंदर आत्महत्या कर ली।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Dec 2018 10:55 AM GMT
MeToo सोशल मीडिया पर अभी काफी चर्चा में था। इसको लेकर कई बड़े नामी चेहरों पर महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप भी लगाए थे। अब नोएडा की निजी कंपनी 'जेनपैक्ट' में अस्सिटेंट वाइस प्रेसिडेंट के पद सस्पेंड के बाद स्वरूप राज ने घर के अंदर आत्महत्या कर ली।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वरूप राज को कंपनी से सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद दोपहर को वो अपने घर लौटे तो वहां आत्महत्या कर ली। यौन शोषण के आरोप को लेकर उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
सुसाइड नोट में स्वरूप ने लिखा है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। अगर उन पर लगे इलजाम झूटे साबित भी हो जाते हैं तो भी लोगों की निगाहों में उनकी इमेज अच्छी नहीं बन पाएगी।
बता दें कि स्वरूप राज हरियाणा के रहने वाले थे जो नोएडा में रह रहे थे। काफी लंबे समय से जेनपैक्ट कंपनी में काम कर रहे थे। हाल ही में उसका प्रमोशन भी हुआ था। इस घटना के सामने आने जेनपैक्ट कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के एक कर्मचारी की आत्महत्या पर हमे दुख है। मीटू आरोपों के चलते जांच तक सस्पेंड किया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story