मौलवी ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का किया विरोध, सामने आया वीडियो
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मदरसे में मौलवी ने तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाने से बच्चों और टीचरों को रोकता हुआ दिख रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मदरसे में मौलवी ने तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाने से बच्चों और टीचरों को रोकता हुआ दिख रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
UP के महाराजगंज के सरकारी मदरसे के इस मौलवी की शर्मनाक करतूत देखिए, कैसे अड़ा हुआ है कि 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान नहीं गाया जाएगा । लानत है ऐसी सोच पर👎 @maharajganjpol ने ये साफ़ किया है कि बाद में वहीं मौजूद तमाम लोगों के विरोध के बाद यहाँ राष्ट्रगान गाया गया। pic.twitter.com/m2QkkWTWlA
— Samir Abbas (@TheSamirAbbas) August 16, 2018
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराजगंज के कोल्हुई में एक मदरसे में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था। वहां ध्वजारोहण के तुरंत बाद राष्ट्रगान को रोक दिया गया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
खबर है कि मौलाना ने राष्ट्रगान को रुकवा दिया। बल्कि उसी मदरसे के एक मौलावी ने रोका है। उन्होंने इस्लाम और मुसलमान की दुहाई देते हुए न सिर्फ जबरन राष्ट्रगान गाने से रोका। बच्चों को भी वहां से हटाने पर उतारू हो गया।
ये भी पढ़ें- पिछले 24 घंटों से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत गंभीरः AIIMS
फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान नहीं होने दिया गया। इसकी जांच की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App