मौलाना अरशद मदनी ने फिर की सरकार से मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जमीयत उलमा-ए-हिन्द के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने फिर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Feb 2018 11:34 AM GMT Last Updated On: 7 Feb 2018 11:34 AM GMT
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जमीयत उलमा-ए-हिन्द के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने फिर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की है।
एएनआई के मुताबिक, मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि एक बात कहना चाहता हूं कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। जिससे गाय और लोगों की जान बचेगी। ये देश के हित में होगा।
Do one thing, make a law to declare cow the national animal, this way both cows and human lives will be safe. This will be useful for the country: Maulana Arshad Madni, President, Jamiat Ulema-e-Hind in Saharanpur (6.2.18) pic.twitter.com/UvdMQC0ZxO
— ANI UP (@ANINewsUP) February 7, 2018
उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर केंद्र सरकार को उसके मांस के कारोबार एवं खाने पर पाबन्दी लगानी चाहिए।
गाय को लेकर उन्होंने पहले भी कहा था कि गाय का दूध और घी बहुत ही फायदेमंद होता है, अगर हम इसे प्रयोग करते है तो सेहतमंद रहेंगे।
बता दें कि इससे पहले भी जमीयत उलमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी गाय की सुरक्षा को लेकर सामने आ चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story