Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

महिला ने छेड़छाड़ करने वाले शख्स को चप्पल से पीटा, गांव के लोगों ने सुनाया तुगलकी फरमान!

सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार की वारदतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश में कृष्ण नगरी (मथुरा) के गांव माट का है।

महिला ने छेड़छाड़ करने वाले शख्स को चप्पल से पीटा, गांव के लोगों ने सुनाया तुगलकी फरमान!
X

सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार की वारदतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश में कृष्ण नगरी (मथुरा) के गांव माट का है।

यहां पर एक शख्स ने महिला के साथ छेड़छड़ की वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने छेड़छाड़ करने वाले शख्स को पकड़कर चप्पल से जमकर पीटा। वहीं महिला का कहना है कि जब मैं सो रही थी एक शख्स आया और मेरी कलाई पकड़कर अपनी और खींचने लगा था।
महिला के बेटे ने कहा गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी को पकड़कर पीटा जाए और उसपर 51 हजार रुपये का फाइन लगाया जाए। इस मामले में पुलिस ने कहा कि आप आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराईए हम तुरंत कार्रवाई करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story