दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर महिला पहुंची CMO ऑफिस, जानें क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश में सरकारी काम कराने के लिए कितनी जद्दोजहद करनी पड़ती है, इसका एक उदाहरण मंगलवार को मथुरा में देखने को मिला। यहां एक महिला अपने दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पर दफ्तर-दफ्तर घूमती रही।

उत्तर प्रदेश में सरकारी काम कराने के लिए कितनी जद्दोजहद करनी पड़ती है, इसका एक उदाहरण मंगलवार को मथुरा में देखने को मिला। यहां एक महिला अपने दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पर दफ्तर-दफ्तर घूमती रही।
महिला को पति के लिए व्हीलचेयर नहीं मिली, इसलिए उसे अपने पति को पीठ पर उठाना पड़ा। बता दें कि महिला अपने पति का दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कई दिनों से सीएमओ ऑफिस के चक्कर काट रही है।
It is a sad incident to happen in a civilised world. We will inspect the case and help accordingly: UP Minister Bhupendra Chaudhary #Mathura pic.twitter.com/xDybvh9Mft
— ANI UP (@ANINewsUP) April 4, 2018
सर्टिफिकेट के लिए काट रहे हैं चक्कर
पीड़ित महिला बबिता के अनुसार, दंपति नौहझील थाना क्षेत्र मानागढ़ी के रहने वाले हैं। तीन साल पहले पति मदनसिंह का मोटरसाइकिल से मथुरा आने के दौरान सड़क हादसे में एक पैर कट गया था। दुर्घटना में पैर खोने के बावजूद मदनसिंह को कोई सरकारी सुविधा नहीं मिली थी।
महिला 3 साल पहले हुए इस हादसे के बाद से ही पति का दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए CMO ऑफिस के चक्कर काट रही है। लेकिन कोई भी अधिकारी काम करने के लिए तैयार नहीं है।
नहीं दी गई व्हीलचेयर
पीड़ित महिला ने बताया कि कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद उसके पति की फोटो खिंचवाने के लिए कहा गया। लेकिन फोटो के लिए पति को ले जाने की समस्या थी। इसलिए महिला ने अपने पति को कंधे पर उठाया और ले गई।
आश्चर्य वाली बात तो ये है कि दिव्यांग को व्हीलचेयर नहीं दी गई। महिला ने बताया कि सर्टिफिकेट बनवाने के लिए वह पिछले कई दिनों से सीएमओ ऑफिस के चक्कर काट रही है।
लोगों ने नहीं की मदद
महिला को अपने पीठ पर पति को लादकर ले जाते हुए लोग देख रहे थे, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।
मीडिया में खबरें आने के बाद मथुरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस तरह की तस्वीर सभ्य समाज के लिए दुःखद है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिला की हर संभव मदद की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App