अयोध्या / ''हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार''
राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे अपने लाव-लश्कर के साथ 26 नवंबर 2018 को अयोध्या पहुंचने वाले हैं। वो पुणे जिले में शिवनेरी किले की मिट्टी को एक कलश में भरकर अपने साथ अयोध्या लाएंगे।

अयोध्या. राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे अपने लाव-लश्कर के साथ 26 नवंबर को अयोध्या पहुंचने वाले हैं। वो पुणे जिले में शिवनेरी किले की मिट्टी को एक कलश में भरकर अपने साथ अयोध्या लाएंगे। यह मिट्टी राम जन्मभूमि के महंत को दी जाएगी। इस बीच, शिवसेना कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच गए हैं और पहुंच रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने गुरुवार को अयोध्या में लक्ष्मण किले पर भूमि पूजन किया।
अयोध्या विवाद / योगी सरकार से उद्धव ठाकरे को झटका, नहीं मिली रैली की इजाजत
वहीं दूसरी ओर यूपी प्रशासन ने राम कथा पार्क में किसी भी तरह की रैली की इजाजत नहीं दी है। चूंकि यह जगह विवादित बाबरी मस्जिद और राम जन्म भूमि स्थल के काफी करीब है, ऐसे में कोई भी विवादित टिप्पणी माहौल बिगाड़ सकती है।
'हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार'
हर हिंदू की यही पुकार पहले मंदिर फिर सरकार यह नारा शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने अपने अयोध्या दौरे के पहले दिया है। उनका कहना है कि भाजपा के लिए 15 लाख रुपए हर शख्स के खाते में डालने जैसा जुमला राम मंदिर भी है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जब तक राम मंदिर नहीं बनेगा तब तक सरकार भी नहीं बनेगी।
'राम लला हम आएंगे' से गूंज रही अयोध्या नगरी, कई मुस्लिम परिवारों ने छोड़ा घर
ऐसा है उद्धव का कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उद्धव ठाकरे अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के साथ ही सरयू तट पर पूजा- अर्चना भी करेंगे। इसके बाद वो साधु-संतों के साथ चर्चा करेंगे। उद्धव का कहना है कि लोकसभा चुनाव के पहले राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो जाना चाहिए।
गुलाब बरी में हो सकता है कार्यक्रम
यूपी प्रशासन ने राम कथा पार्क में किसी भी तरह की रैली की इजाजत नहीं दिए जाने के कारण शिवसेना इस कार्यक्रम को गुलाब बरी में शिफ्ट कर सकती है, जो विवादित स्थल से कुछ किलोमीटर दूर है। ज्ञात हो कि रामकथा पार्क विवादित स्थल के काफी करीब है।
मुख्य बातें
रैली की मंजूरी नहीं दी योगी प्रशासन ने
अयोध्या में लक्ष्मण किले पर भूमि पूजन किया
ठाकरे अयोध्या के जमीन से राम मंदिर निर्माण की हुंकार भरेंगे
अयोध्या में पुजारियों और साधु-संतों के साथ बैठक करेंगे ठाकरे
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- ayodhya ayodhya mandir ayodhya temple ayodhya news ayodhya kand ayodhya case ayodhya mandir ram lala ayodhya mandir ram leela वीएचपी विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर निर्माण धर्मसभा vhp dharmsabha Ram temple ayodhya news Ayodhya issue Ayodhya/Faizabad News Ayodhya/Faizabad News in Hindi Latest Ayodhya/Faizabad News Ayodhya/Faizabad Headlines अयोध्या/फैजाबाद समाचार श