ट्रिपल तलाकः बेटी को जन्म देने पर शौहर ने दिया तलाक, घर से निकाला
महिला का आरोप है कि उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसके शौहर ने उसको तलाक देकर घर से निकाल दिया।

उत्तर प्रदेश की एक और तलाक पीड़िता फरियाद मांगने पुलिस स्टेशन पहुंची। महिला का आरोप है कि उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसके शौहर ने उसको तलाक देकर घर से निकाल दिया।
ये भी पढ़ें-हरियाणाः आश्रम में नाबालिग किशोरी का यौन शोषण, तीन गिरफ्तार
फरियाद लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची पीड़िता ने बताया कि बेटी को जन्म देने के बाद उसके शौहर उसे रोज गाली देता है। साथ ही वह उससे पैसा और बाइक मांग रहा है। शामली पुलिस एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि महिला के आरोप के आधार पर केस दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस की ओर पूरी मदद की जाएगी।
Shamli: Man allegedly gave triple talaq to wife after she gave birth to baby girl. Victim says, 'he abused me & has asked me to get money & bike as I've given birth to a girl & not a boy. ASP Shlok Kumar says, 'we have registered the case & are investigating the matter' (15.7.18) pic.twitter.com/I4IYoz1jCw
— ANI UP (@ANINewsUP) July 16, 2018
बता दें कि बीजेपी सरकार की ओर से तीन तलाक पर कानून बनाने के बाद मुस्लिम महिलाएं न्याय के लिए सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में तलाक से परेशान कई महिलाओं का केस हाल ही में दर्ज किए गए हैं। महिलाएं न्याय के लिए सरकार से उम्मीद लगा रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App