राजनाथ सिंह ने एससी/-एसटी एक्ट समेत देश इन मुद्दों पर की चर्चा
उत्तर प्रदे्श की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया है कि एससी-एसटी एक्ट से किसी का उत्पीडऩ नहीं होगा और न ही इसका दुरुपयोग करने दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया है कि एससी-एसटी एक्ट से किसी का उत्पीडऩ नहीं होगा और न ही इसका दुरुपयोग करने दिया जाएगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में किसी का उत्पीडन नहीं हो रहा है ना ही होगा। उन्होंने कहा कि यह कोई नया एक्ट नहीं बना है, यह पुराना एक्ट है। यह कांग्रेस सरकार के समय में भी था और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी था और आज भी वही है। अगर इसका दुरुपयोग कहीं पर होगा तो राज्य सरकारें इस पर संज्ञान लेंगी।
राजनाथ सिंह ने नक्सलवाद समस्या पर कहा कि यह हकीकत में गंभीर समस्या है। अब तो नक्सली दूसरा रास्ता अपना रहे हैं, वह शहरों में आ गए हैं वह अपनी विचारधारा से लोगों को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: ये हैं अश्विनी चौबे के पांच विवादित बयान, जो देशभर में बने सुर्खियां
राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सब को बोलने की आजादी है। रहने की आजादी है लेकिन देश को तोडऩे की इजाजत ना है ना इसकी दी जा सकती है और हिंसा की भी इजाजत नहीं हो सकती। लोकतंत्र की आवाज दबाने के आरोप पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सारे रिकॉर्ड उठा कर देख लीजिए इनमें से कुछ लोगों की गिरफ्तारी पहले भी हुई थी।
उस समय भी इन लोगों पर यही आरोप लगे थे। उन्होंने आगे कहा कि देश को तोडऩे की कोशिश करने से बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता। जो भी तथ्य सामने आए हैं उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट में मामले की सुनवाई भी चल रही है वही अंतिम फैसला लेगा।
इसे भी पढ़ें: पेट्रोल के बढ़ते दाम पर घिरे पेट्रोलियम मंत्री प्रधान, मोदी सरकार से मांगी मदद
जो लोग किसी सरकार को गिराने की साजिश करने, वायलेंस को प्रमोट करने के लिए अपनी विचारधारा का सहारा लेना और सबसे बड़ी बात किसी देश को तोडऩे के लिए साजिश करने में लगे रहते हैं।
इससे बड़ा अपराध कुछ और नहीं हो सकता। जो भी तथ्य सामने आए हैं उन्हीं तथ्यों पर महाराष्ट्र पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मैंने वहां के मुख्यमंत्री से बात की और पूरी जानकारी हासिल की। तब मुख्यमंत्री ने बताया क्यों गिरफ्तारी की गई। अब मामला कोर्ट के विचाराधीन है।
इसे भी पढ़ें: भारत अब पहले से कहीं ज्यादा सशक्त है: अमित शाह
राजनाथ ने का कि बढ़ते पेट्रोल के दाम का विकल्प हम लोग निकाल लेंगे, रुपए में जो गिरावट आई है यह केवल भारत के साथ ही नहीं है। अन्य देशों की मुद्रा में भी गिरावट आई है।
डॉलर के मुकाबले मुद्रा में गिरावट अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का कारण हुआ है। तुर्की की करेंसी में गिरावट के कारण रुपया कमजोर हुआ है। हम अपना एक्सपोर्ट बढ़ाएंगे और आईटी का एक्सपोर्ट और अधिक होगा।
राजनाथ ने जम्मू- कश्मीर समस्या पर कहा है कि कश्मीर में हालात जो पैदा हुए हैं वह पहले से ही हैं। लेकिन मैं देश के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश को अब कश्मीर की समस्या का पूरा समाधान देंगे। कश्मीर में जिनके अपहरण हुए थे उसमें हमारे सुरक्षाकर्मियों ने जवाब दिया कि सबको छोडऩा पड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App