Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

WhatsApp पर ''लश्कर-ए-तैयबा'' ग्रुप का मिला मैसेज, शख्स शिकायत के लिए पहुंचा थाने

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहने वाले एक शख्स को व्हाट्सएप पर आतंकी संगठन ''लश्कर-ए-तैयबा'' ग्रुप का लिंक भेजा है।

WhatsApp पर लश्कर-ए-तैयबा ग्रुप का मिला मैसेज, शख्स शिकायत के लिए पहुंचा थाने
X

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शख्स को व्हाट्सएप पर आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' ग्रुप का लिंक मिलने की खबर मिली है। शख्स को व्हाट्सएप पर किसी शख्स ने ग्रुप लिंक भेजा था।

जिसके बाद ये शख्स लखनऊ पुलिस के पास शिकायत तरने पहुंचा है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, लिंक किसने भेजा है और वह लोग कौन हैं, इस बारे में अभी तक किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: पिलखुवा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 5 युवक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

हालांकि पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में राजस्थान से ग्रुप का लिंक भेजे जाने की बात सामने आई है। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story