Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लखनऊ/ गोमतीनगर में बिल्डिंग गिरी, कई के दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के सबसे पॉश इलाके गोमतीनगर स्थित जीवन प्लाजा की बिल्डिंग गिर गई है। अभी तक किसी भी मारे जाने की खबर नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि कई लोग बिल्डिंग के नीचे दबे हो सकते हैं। बिल्डिंग गिरने से चारो तरफ अफरातफरी मच गई।

लखनऊ/ गोमतीनगर में बिल्डिंग गिरी, कई के दबे होने की आशंका
X
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के सबसे पॉश इलाके गोमतीनगर स्थित जीवन प्लाजा के करीब एक बिल्डिंग गिर गई है। अभी तक किसी भी मारे जाने की खबर नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि कई लोग बिल्डिंग के नीचे दबे हो सकते हैं। बिल्डिंग गिरने से चारो तरफ अफरातफरी मच गई।
थाना गोमतीनगर के हुसड़िया (चंद्रशेखर आजाद) चौराहा के पास बिल्डिंग गिरने से बगल की बिल्डिंग में आग लग गई। जिसके कारण उस पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर बाहर भागने लगे।
थाना गोमतीनगर क्षेत्र के हुसडिय़ा (चंद्रशेखर आजाद) चौराहा के पास भवन की इमारत जमीन पर गिरने के कारण बगल की बिल्डिंग में आग भी लग गई। जिसके कारण उस पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घर से निकलकर बाहर भागने लगे।
बताया जा रहा है कि जीवन प्लाजा के सामने SMAP बिल्डर्स के ऑफिस की छत गिरी है। पीछे के हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। छत गिरने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोंगों की मदद से एक बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला गया है। उसे अस्पताल भेज दिया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story