शर्मनाक! ब्लड कैंसर पीड़ित से दोस्त और मददगार ने दो बार किया गैंगरेप
लखनऊ के सरोजनीनगर में ब्लड कैंसर से पीड़ित एक किशोरी उसके दोस्त और मददगार बनकर आए एक शख्स ने ने ही दगा दी।

लखनऊ के सरोजनीनगर में ब्लड कैंसर से पीड़ित एक किशोरी उसके दोस्त और मददगार बनकर आए एक शख्स ने ने ही दगा दी। किशोरी के दोस्त ने धोखे से एक अन्य लड़के के साथ उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िती की सहायता करने के बहाने एक अन्य युवक ने उसका रेप किया।
परिजनों के अनुसार, किशोरी शनिवार शाम 4:30 बजे चिल्लावां बाजार में सब्जी लेने गई थी। बाजार में उसे उसका परिचित रहीमाबाद निवासी शुभम मिल गया। इसके बाद शुभम उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया।
यहां शुभम का दोस्त सुमित पहले से मौजूद था। दोनों ने यहां किशोरी के साथ गैंगरेप किया और उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले।
यह भी पढ़ें- जायरा वसीम छेड़छाड़ मामला: आरोपी की आज कोर्ट में पेशी, कहा- नींद में गलती से लगा पैर
रास्ते से गुजर रहे बुलेट सवार बंथरा के जयसिंहखेड़ा निवासी वीरेंद्र यादव ने लड़की के बदहवास खड़े देख बाइक रोकी और मदद का झांसा देकर उसे पुलिया के पास ले जाकर रेप कर भाग निकला।
5 साल से जिंदगी से जंग लड़ रही पीड़िता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App