UP: BJP विधायक की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की सीएम आवास के बाहर आत्महत्या की कोशिश
उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ में एक महिला और उसके परिवार ने कथित रूप से मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ में एक महिला और उसके परिवार ने कथित रूप से मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
महिला के परिवार का आरोप है कि महिला के साथ भाजपा विधायक और उनके सहयोगियों ने बलात्कार किया और इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Lucknow: A woman & her family allegedly attempted suicide outside CM Residence. Her family alleges the woman was raped by a BJP MLA & his accomplices & no action is being taken. pic.twitter.com/Srl5yQqhXP
— ANI UP (@ANINewsUP) April 8, 2018
पीड़ित महिला ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी विधायक ने मेरे साथ रेप किया गया था। मैं पिछले एक साल से धक्का खा रही हूं लेकिन मेंरी कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के पास भी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पीड़ित महिला ने आगे कहा कि मैं चाहती हूं कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो में खुद को मार डालूंगी। पीड़ित महिला ने कहा कि जब हमने भाजपा विधायक खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो हमें जान से मारने की धमकी दी गई।
I was raped. I have been going from pillar to post for one year but no one listened to me. I want all of them arrested otherwise I will kill myself. I had even gone to the CM to no result. When we lodged FIR we were threatened: Woman allegedly raped by BJP MLA pic.twitter.com/wgHrNz1Bmi
— ANI UP (@ANINewsUP) April 8, 2018
लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्णन ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या की कोशिश करनेवाली महिला का आरोप है कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह ने उनका रेप किया और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी। आगे की जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पिछले 10-12 साल से विवाद चल रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App