मुलायम सिंह का बड़ा बयान, भगवान राम सिर्फ उत्तर भारत में पूजे जाते हैं
अखिलेश यादव इटावा के सैफई में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लगवा रहे हैं।

देशभर में चल रही राम मंदिर निर्माण की मुहीम के बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने एक बड़ा बयान दिया है।
मुलायाम सिंह यादव ने कहा कि भगवान राम तो सिर्फ उत्तर भारत में पूजे जाते हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण उत्तर भारत के साथ ही दक्षिण भारत में भी पूजे जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या में राम मंदिर मसले पर मौलाना फिरंगी महली से मिले श्री श्री रविशंकर, कही बड़ी बात
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति लगवाने के मुकाबले में अखिलेश यादव इटावा के सैफई में भगवान श्रीकृष्ण कर मूर्ति लगवा रहे हैं।
इसी बात को लेकर मुलायम सिंह यादव ने भी अखिलेश यादव का समर्थन किया है। उन्होंने ये बयान गाजियाबाद में दिया है।
मुलायम सिंह गाजियाबाद के वैशाली में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि भारत में भले ही भगवान श्रीराम के अनुयायी बहुत से हैं, लेकिन श्रीकृष्ण के अनुयायी भी उनसे कम नहीं हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App