लोकसभा चुनाव 2019 : सपा-बसपा गठबंधन पर रामगोपाल यादव का बड़ा बयान
समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा-बसपा गठबंधन को लेकर बयान दिया है।

समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा-बसपा गठबंधन को लेकर बयान दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पत्रकारों द्वारा सपा-बसपा गठबंधन को लेकर पूछ गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे यह मालूम नहीं है कि अखिलेश यादव और मायवती के बीच क्या बातचीत हुई है।
Ram Gopal Yadav, Samajwadi Party on possibility of SP-BSP alliance: I don’t know if talks have taken place, if there is an announcement it will be made by behen Mayawati and Akhilesh Yadav. pic.twitter.com/VyEJ1KBjxE
— ANI UP (@ANINewsUP) January 5, 2019
अगर कोई घोषणा होती है तो यह मायावती और अखिलेश यादव द्वारा की जाएगी। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आगे कहा कि तुम कल्पना क्यों कर रहे हो? काल्पनिक बातें क्यो कह रहे हो?
Ram Gopal Yadav, Samajwadi Party when asked if Congress will not be a part of alliance: Tum kalpana kyun kar rahe ho? Kaalpanik baatein kyun keh rahe ho? Aisa hai, gathbandhan ka matlab aap samajhiye aur apne aap samajh lijiye baaton ko. pic.twitter.com/SlVAxWOUNv
— ANI UP (@ANINewsUP) January 5, 2019
ऐसा है, गठबंधनस का मतलब आप समझिए और अपने आप समझ लिजिए बातों को। खबरों के मुताबिक रमगोपाल यादव ने यह भी कहा है कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि आगमी लोकसभा चुनाव 2019 के गठबंधन के लिए मायावती और अखिलेश यादव के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है। बताया जा रहा है कि 80 सीटों पर बंटवारा हुआ है। दोनों पार्टियों के बीच 37-37 सीटों पर सहमति बन गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App