लोकसभा चुनाव 2019ः प्रचार के अनोखे रंग, हेमा मालिनी ने तेज धूप में खेतों में जाकर मांगे वोट
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रत्याशी जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। कोई घर घर जाकर वोट मांग रहा है तो कोई चुनावी सभा कर रहा है, लेकिन रविवार को मथुरा की भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने जिस अंदाज में वोट मांगे, उसे देखकर लोगों को फिल्म शोले की बसंती याद आ गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 April 2019 6:32 AM GMT
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रत्याशी जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। कोई घर घर जाकर वोट मांग रहा है तो कोई चुनावी सभा कर रहा है, लेकिन रविवार को मथुरा की भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने जिस अंदाज में वोट मांगे, उसे देखकर लोगों को फिल्म शोले की बसंती याद आ गई।
Mathura: Hema Malini, BJP MP & Lok Sabha candidate from the constituency, started her poll campaigning yesterday & was seen carrying bundles of freshly harvested crop to lend a hand to women working in a wheat field in Govardhan area pic.twitter.com/XLMQWPjgEU
— ANI UP (@ANINewsUP) March 31, 2019
रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी गोवर्धन क्षेत्र में गेंहू की फसल की कटाई करते हुए और उनके बंडल बनाते हुए देखीं गई। मथुरा में मतदान के लिए अब मात्र 18 दिन बचे हैं, प्रचार के लिए तो मात्र नेताओं के पास एक पखवाड़े का ही समय है।
यहां पर 18 अप्रैल को वोट डाल जाएंगे। देश की वीआईपी सीटों में शुमार मथुरा में प्रचार टॉप गियर पर है। बीजेपी सांसद हेमा मालिनी इस सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story