Lok Sabha Elections 2019 Uttar Pradesh Update : यूपी में पहले चरण का मतदान समाप्त, 23 मई को आएंगे नतीजे
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण (Lok Sabha Elections 2019 First Phase Voting) में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर गुरुवार यानी आज मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान होगा। इस चरण में डेढ़ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 82,24,000 पुरुष तथा 68,39,000 महिलाएं शामिल हैं। इस चरण के लिए कुल 6,716 मतदान केंद्र और 16,581 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं भयमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। पहले चरण के चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद) तथा महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) के साथ साथ रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह (मुजफ्फरनगर) और उनके बेटे जयंत चौधरी (बागपत) समेत कई दिग्गजों का सियासी भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण (Lok Sabha Elections 2019 First Phase Voting) में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 7 बजे तक चला। इस चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान हुआहुए। कुल 59.77 फीसदी मतदान हुए हैं। वोटों की गिनती सातों चरणों के मतदान के बाद 23 मई को होगी। इस चरण के लिए कुल 6,716 मतदान केंद्र और 16,581 मतदेय स्थल बनाए गए।
चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं भयमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। पहले चरण के चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद) तथा महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) के साथ साथ रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह (मुजफ्फरनगर) और उनके बेटे जयंत चौधरी (बागपत) समेत कई दिग्गजों का सियासी भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा।
Lok Sabha Elections 2019 Uttar Pradesh Live Voting First Phase
- उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक पड़े 59.77 फीसदी मतदान
- बागपत में शाम 5 बजे तक 60 फीसदी मतदान
- मुजफ्फरनगर में 62.29 फीसदी मतदान
- गौतमबुद्धनगर में शाम 5 बजे तक 57.63% मतदान, कुछ बूथों पर अभी भी मतदान जारी
- सहारनपुर लोकसभा में 4 बजे तक पड़े मतदान
गंगोह 50%
नकुड 61%
बेहट 53%
सहारनपुर देहात 55%
सहारनपुर नगर 49%
रामपुर मनिहारान 57%
देवबंद 55%
- मेरठ के थाना लिसाड़ी क्षेत्र के नेशनल पब्लिक स्कूल बूथ पर वोटिंग के दौरान मोदी चोर के नारे लगने लगे, हालात सम्भालने के लिए पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। गठबंधन प्रत्याशी याकूब कुरैशी मौके पर पहुंचकर भीड़ को शान्त करवाया।
- मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के बोढा गांव में एक सिपाही ने सीओ पर रिवाल्वर तानने का आरोप लगाया है। इसको लेकर सिपाही और सीओ अनुज चौधरी में झड़प हो गई।
-उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर हो रहे मतदान, तीन बजे तक कुल 50.86 फीसदी हुई वोटिंग
Voter turnout till 3 pm in Uttar Pradesh is 50.86%. #IndiaElections2019 pic.twitter.com/eGXvs3XMcz
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019
- कैराना लोक सभा की विभिन्न विधानसभाओं पर तीन बजे तक मतदान
शामली 48.4%
गंगोह 54%
नकुड़ 69%
कैराना 48.35 %
थानाभवन 47.42%
- मुजफ्फरनगर लोकसभा के चरथावल गांव नगला राई में मतदान केंद्र पर भारत विरोधी नारे लगने के कारण हंगामा हो गया। नारों को लेकर भाजपा के बूथ एजेंट ने गांव के ही एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मौके पर भाजपा के और नेता पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस नारा लगाने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।
- शामली के एक मतदान केंद्र पर कुछ मतदाताओं ने बिना वोटर आईडी के वोट डालने की कोशिश के बाद सुरक्षाकर्मियों ने हवा में गोलियां चलाईं। जिला मजिस्ट्रेट का कहना है, बीएसएफ के जवानों ने सुरक्षा कारणों से हवा में गोली चलाई। फिलहाल मतदान दोबारा से शुरू हो गया है।
#WATCH Security personnel fired shots in air after some ppl tried to cast vote without voter ID at a polling station in Shamli. District Magistrate says,“BSF personnel, fired in air for security reasons after some ppl without voter ID tried to cast vote. Voting has resumed now." pic.twitter.com/iXRkS6xFaD
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019
- उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर इस समय मतदान जारी है। सुबह 1 बजे तक इन सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत
बागपत- 38%
बिजनौर- 40%
गाजियाबाद- 30%
- मेरठ लोकसभा सीट पर 1 बजे तक कुल 42 फीसदी मतदान हो चुका है। ये रहा सिलसिलेवार ब्योरा-
कुल मतदान - 42.2 प्रतिशत
सिवाल खास - 41 प्रतिशत
हस्तिनापुर - 41 प्रतिशत
किठौर - 49 प्रतिशत
मेरठ शहर - 44 प्रतिशत
मेरठ दक्षिण - 35 प्रतिशत
मेरठ कैंट 47 प्रतिशत
सरधना 40 प्रतिशत
- शामली जिले के रसूलपुर गांव में मतदाताओं ने चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा परेशान करने का आरोप लगाकर किया हंगामा। साथ ही चुनाव का बहिष्कार करके धरने पर बैठ गए ग्रामीण। यहीं से बीएसएफ के जवानों द्वारा फायरिंग की भी सूचना मिल रही हैं। मौके पर डीएम और एसपी पहुंचकर ग्रामीणों से बात कर रहे हैं।
- मेरठ लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के रूप में चुनौती पेश कर रहे हाजी याकूब कुरैशी ने मतदान किया।
- मेरठ के मुंडाली क्षेत्र के गांव लौटी में मतदान के दौरान एक महिला का वोट मतदान कर्मी द्वारा डालने पर हंगामा। महिला ने बसपा कहा तो मतदानकर्मी ने दबा दिया भाजपा के सामने का बटन, वीवीपैड में पर्ची दिखने पर महिला ने हंगामा किया
- 98 साल की हकीमन ने किया मतदान। मेरठ से गठबंधन के प्रत्याशी बनाए गए याकूब कुरैशी की मां है।
- भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान द्वारा फर्जी वोटिंग के आरोपों को चुनाव आयोग ने सिरे से खारिज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के CEO ने बलियान के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हमने मामले की जानकारी ली है। वहां किसी को बिना पहचान कराए वोट नहीं डालने दिया जा रहा।
- मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के भोपा थाने के योगेंद्र नगर में ग्रामीणों ने सोनाली नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर सुबह सात बजे से दस बजे तक वोट ही नहीं डाला। अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलने पर मतदान शुरू करवाया गया।
- सुबह 11 बजे तक यूपी की सीटों पर मतदान प्रतिशत
- मुजफ्फरनगर 27 फीसदी
बागपत- 26 फीसदी
सहारनपुर- 24 फीसदी
बिजनौर- 24.9 फीसदी
गौतमबुद्दनगर- 24.23 फीसदी
मेरठ -25 फीसदी
- बिजनौर लोकसभा सीट के मवाना के कृषि डिग्री कॉलेज में बूथ संख्या 176 पर ईवीएम मशीन खराब हुई खराब। एसडीएम के आदेश पर बदलवाई गई मशीन।
- मेरठ के पल्लवपुरम में वोट डालने बूथो पर गए मतदाताओं के नाम वोटरलिस्ट से गायब होने पर हंगामा।
- संजीव बालियान के बयान पर कैराना की सांसद तबस्सुम हसन ने पलटवार करते हुए कहा कि वह हमेशा से बदतमीज रहे हैं। उन्हें महिलाओं को बुर्का हटाकर वोट देने के लिए कहने का कोई अधिकार नहीं है।
- यूपी की आठ सीटों पर 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
सहारनपुर- 13%
कैराना- 11%
मुजफ्फरनगर- 12%
मेरठ- 11%
बिजनौर- 11%
बागपत- 10%
गाजियाबाद- 12%
गौतमबुद्धन नगर- 11%
- सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने भाजपा पर देश को बांटने का आरोप लगाया है। इमरान ने कहा कि भाजपा की मानसिकता ही खराब है। वो भगवान राम तक से किया वादा नहीं पूरा करते। सहारनपुर में इस समय मतदान जारी है।
- मेरठ शहर के बूथ नम्बर 50 के छोटूराम में प्रथम निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार के पिता ने की आत्महत्या। अधिकारी को दी गई ड्यूटी से छुट्टी।
- 1950 नंबर पर कॉल करके भी मतदाता वोटिंग संबन्धित जानकारी हासिल कर सकते हैं। सुबह से 800 कॉल कंट्रोल रूम में आ चुके हैं।
- मेरठ के सेंट जोजफ में 60,62 ईवीएम खराब होने से मतदान रोक दिया गया है। एआरओ कमलेश गोयल ने बताया कि जल्द ही खराब ईवीएम को बदला जाएगा।
- मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने आरोप लगाया कि बुर्के पहनकर जो महिलाएं वोटिंग करने आ रही हैं उनकी चेकिंग नहीं हो रही है। जिसके कारण फर्जी वोटिंग हो रही है।
- सहारनपुर लोकसभा की एक व बिजनौर लोकसभा सीट के तीन बूथों पर ईवीएम (EVM) की खराबी के कारण मतदान रोक दिया गया है।
महागठबंधन के प्रत्याशी
पहले चरण में मुजफ्फरनगर सीट पर सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर रालोद प्रमुख अजित सिंह का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद संजीव बालियान से होगा। बागपत सीट पर अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। वहां उनका मुकाबला मौजूदा सांसद भाजपा के सत्यपाल सिंह और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी मोहकम से है। गाजियाबाद सीट पर मौजूदा केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश बंसल और कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा से है।
नोएडा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और मौजूदा केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा के सामने लगातार दूसरी बार इस सीट से संसद पहुंचने की चुनौती है। उनके मुकाबले में कांग्रेस ने डॉ अरविंद सिंह को उतारा है जबकि महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर सत्यवीर नागर मैदान में हैं। सहारनपुर में मौजूदा भाजपा सांसद और प्रत्याशी राघव लखन पाल का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के इमरान मसूद से है।
पिछले साल हुए उपचुनाव में भाजपा से कैराना की सीट छीनने वाली मौजूदा सांसद और महा गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के सामने एक साल के अंदर इस सीट को दूसरी बार जीतने की कड़ी चुनौती है। उनका मुख्य मुकाबला गंगोह सीट से मौजूदा विधायक भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी तथा कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक से है।
मेरठ सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद और प्रत्याशी लगातार तीसरी बार जीतने की आस लगाए हुए हैं। बसपा ने यहां से महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के बेटे हरेंद्र अग्रवाल को टिकट दिया है।
बिजनौर सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। उनका मुकाबला कभी बसपा प्रमुख मायावती के विश्वसनीय रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी से है। वहीं, महागठबंधन ने मलूक नागर को यहां से मैदान में उतारा है। मतों की गिनती 23 मई को की जाएगी।
पहले चरण में उत्तर प्रदेश की जिन 8 सीटों पर चुनाव हो रहा है। उनमें कुल 96 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें 41% प्रत्याशी करोड़पति हैं। प्रमुख पार्टियों ने करोड़पतियों पर ही दांव लगाया है। बिजनौर से बीएसपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे मलूक नागर 278 करोड़ रुपए के मालिक हैं।
अमीरी के साथ-साथ पार्टियों ने आपराधिक पृष्ठभूमि वालो से भी पूरी दोस्ती निभाई है और उन्हें टिकट दिया है। 96 उम्मीदवारों में 24 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 17 पर गम्भीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
किस राज्य में कितनी सीटों पर जारी है मतदान
उत्तराखंड लोकसभा सीट (5 पर मतदान) : टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा़, नैनीताल-उद्धमपुर, हरिद्वार।
बिहार लोकसभा सीट (4 पर मतदान) : गया, नवादा, जमुई, औरंगाबाद।
पश्चिम बंगाल लोकसभा सीट (2 पर मतदान) : अलीपुरदुआर, कूच बिहार
छत्तीसगढ़ लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : बस्तर
महाराष्ट्र लोकसभा सीट (7 पर मतदान) : रामटेक, वर्धा, भंडारा-गोंदिया, नागपुर, गढ़चिरौली चिमूर, यवतमाल-वाशिम, चंद्रपुर
ओडिशा लोकसभा सीट (4 पर मतदान) : बेरहामपुर, कोरापुट, कालाहांडी, नबरंगपुर।
उत्तर प्रदेश लोकसभा सीट (8 पर मतदान) : मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, कैराना, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद।
जम्मू-कश्मीर लोकसभा सीट (2 पर मतदान) : जम्मू व बारामूला।
असम लोकसभा सीट (5 पर मतदान) : जोरहट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, तेजपुर, कलियाबोर।
अरुणाचल प्रदेश लोकसभा सीट (2 पर मतदान) : वेस्ट अरुणचल और अरुणाचल ईस्ट
त्रिपुरा लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : त्रिपुरा पश्चिम
मणिपुर लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : बाहरी मणिपुर
मिजोरम लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : मिजोरम
मेघालय लोकसभा सीट (2 पर मतदान) : शिलांग व तुरा
सिक्किम लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : सिक्किम
नागालैंड लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : नागालैंड
अंडमान-निकोबार लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : अंडमान-निकोबार
लक्षद्वीप लोकसभा सीट (1 पर मतदान) - लक्षद्वीप
आंध्र प्रदेश लोकसभा सीट (25 पर मतदान) : नारासाराओपेट, विजयवाड़ा, गुंटूर, राजामुंड्री, कुर्नूल, राजमपेट, अनंतपुर, काकीनाडा, चित्तूर, ओंगोले, बापटला, श्रीकालुम, मच्छीपटनम, नारासपुरम, अमालापुरम, अनकापल्ली, हिंदुपुर, विशाखापट्नम, इलुरु, नेल्लोर, नंदयाल, विजियाग्राम, तिरुपति, अराकु, कड्प्पा, बोबली, पर्वथीपुरम, तेनाली, भद्रचलम।
तेलंगाना लोकसभा सीट (17 पर मतदान) : अदीलाबाद, पेड्डापल्ले, करीमनगर, निजामाबाद, जाहिराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नालगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबूबाबाद।
लोकसभा चुनाव 2019 टाइम टेबल
लोकसभा चुनाव 2019 प्रथम चरण = गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 = 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान
अधिकांश संसदीय निर्वाचनक्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच
वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों में सुबह 7 से शाम 5, 7 से 4 और 7 बजे से शाम 3 बजे होगा।
उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान
आंध्रप्रदेश में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे
उत्तराखंड में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान
ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, और महाराष्ट्र में सुबह 7 बजे से शाम 6,5,4 और 3 बजे तक होगा।
असम, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा पश्चिम में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान
बाहरी मणिपुर, नगालैंड और मेघालय में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Lok Sabha Elections 2019 Uttar Pradesh First phase election meerut general election 2019 bijnor lok sabha vote percentage 2019 meerut lok sabha 2019 voting meerut lok sabha chunav 2019 lok sabha chunav 2019 general election 2019 ajit singh vk singh imran masood dr. mahesh sharma malook nagar lok sabha elections 2019 survey lok sabha elections 2019 holiday lok sabha elections 2019 date list lok sabha elections 2019 in haryana lok sabha elections 2019 candidates lok sabha elections 2019 in uttara