Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोकसभा चुनाव 2019: नीरव मोदी और माल्या को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तेजी से पार्टी से प्रचार कर रही है। चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर आरोप भी लगा रहे है। बुलंदशहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

लोकसभा चुनाव 2019: नीरव मोदी और माल्या को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
X
लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तेजी से पार्टी से प्रचार कर रही है। चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर आरोप भी लगा रहे है। बुलंदशहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है।
एएनआई के मुताबिक, रैली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहूल चौकसी तब तक भारत छोड़कर नहीं भागे जब तक कि यहां कांग्रेस की सरकार रही।
लेकिन जब उन्होंने देखा कि यह सरकार चली गई है और न्यू चौकीदार आया है चौकन्ना चौकीदार, तब वे भारत से किसी दूसरे देश भाग गए। उन्होंने कहा कि यह घोटाला कांग्रेस सरकार के वक्त हुआ। लेकिन चौकीदार के राज में अपराधी भाग गए।
लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में ही चुनाव होंगे। 23 मई को चुनाव के नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story